पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने हाल ही में बड़ा खुलासा किया. पाकिस्तानी खिलाड़ी अक्सर मैच फिक्सिंग के जाल में फंस जाते हैं. 2011 इस लिहाज से पाक क्रिकेट के लिए बहुत ही भयानक रहा. उस समय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के ऊपर 5 साल का प्रतिबंध लग गया, जबकि टीम के एक और गेंदबाज मोहम्मद आसिफ भी इस प्रतिबंध से बच नहीं पाए थे. ओपनर बल्लेबाज सलमान बट्ट को मैच फिक्सिंग के आरोप में 5 साल के लिए निलंबित किया गया था.

हाल ही में पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने मैच फिक्सिंग को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया. शोएब अख्तर ने एक टीवी शो पर कहा- मुझे हमेशा से ही यह विश्वास था कि मैं कभी पाकिस्तान को धोखा नहीं दे सकता. मैच फिक्सिंग का सवाल ही नहीं था. मगर मैं चारों ओर से मैच फिक्सरों से घिरा हुआ था. मैं 22 लोगों के विरुद्ध खेल रहा था. 11 विपक्षी टीम के और 10 अपनी टीम के. कौन जानता है कि इनमें से कौन मैच फिक्सर था. तब मैच फिक्सिंग बहुत ज्यादा हो रही थी.

मोहम्मद आसिफ ने मुझे बताया कि उन्होंने किन मैचों में फिक्सिंग की है और यह काम कैसे किया. शोएब अख्तर ने आगे कहा- मैंने जब मैच फिक्सिंग की बात सुनी तो मुझे बहुत गुस्सा आ गया और मैंने दीवार पर मुक्का दे मारा. पाकिस्तान के दो टॉप तेज गेंदबाज, समझदार और प्रतिभाशाली. लेकिन थोड़े से पैसों के लिए उन्होंने अपना ईमान बेच दिया. यह बेहतरीन प्रतिभाओं की बर्बादी