टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का जन्म5 नवंबर 1988को हुआ। कुछ ही दिन में कोहली का जन्मदिन आने को हैं। ऐसे में कोहली के फैंस उनके बर्थडे को स्पेशल बनाने की तैयारी कर ली है। आइए कोहली से जुड़े कुछ तथ्यों को जानते हैं,


1) विराट कोहली के पिता का नाम प्रेमजी और मां का नाम सरोज है। कोहली के परिवार में उनसे बड़ा एक भाई विकास और बड़ी बहन भावना है।
2) विराट कोहली ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के भारती स्कूल से की है। कोहली ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलना भी दिल्ली से ही शुरू किया था।


3) विराट कोहली ने 2008 में भारत राष्ट्रीय अंडर -19 विश्व कप में जीत हासिल किया था। कुछ महीने बाद, 19 साल की उम्र में कोहली ने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरूआत श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट से किया। उन्होंने 2011 में अपना टेस्ट मैच कैरियर शुरू किया था।


4) विराट कोहली 2013 में पहली बार आईसीसी रैंकिंग में एकदिवसीय बल्लेबाज के रूप में नंबर वन का स्थान हासिल किया था। वर्ष 2016 में, विराट कोहली आईसीसी रैंकिंग के तीनों प्रारूपों में प्रथम स्थान पर थे।

5) विराट कोहली 2014 में पहली बार टेस्ट कप्तान बनाए गए थे और वर्ष 2017 में महेन्द्र सिंह धोनी के बाद सीमित ओवरों की भी कप्तानी सौंपी गई थी।


6) एकदिवसीय क्रिकेट में शतक के मामले में विराट कोहली अब सिर्फ पूर्व भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंडुलकर से ही पीछे हैं। विराट कोहली 239 मैच में 43 शतक लगा चुके हैं।


7) विराट कोहली टेस्ट मैच में अबतक 7 दोहरा शतक लगा चुके हैं। टेस्ट कैरियर में उनका अबतक का सबसे बड़ा स्कोर 254* रन का रहा है जो उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पूणे में बनाए थे।


8) कमाई के मामले में भी विराट विश्व के कई महंगे खिलाड़ियों को मात दे चुके हैं। खेल से कमाई के मामले में वो अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोन मेसी से भी आगे निकल चुके हैं

9) विराट कोहली आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के कप्तान है। विराट आईपीएल के किसी एक सीजन में सबसे महंगा खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं।


10) विराट कोहली 11 दिसंबर 2017 को इटली के मिलान नगर में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से विवाह सम्बंध में बंध गए थे।