खतरे में रोहित का 109 टी20 छक्कों का महारिकॉर्ड, ये खिलाड़ी छोड़ सकता है पीछे, देखे आंकड़े
दोस्तों जैसा की आप जानते ही होंगे कि भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को हिटमैन के नाम से भी जाना जाता है I
google
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित शर्मा के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज है I रोहित शर्मा के नाम टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है I
google
रोहित शर्मा ने अपने टी20 करियर में अब तक 98 मैचों में कुल 109 छक्के लगाए है और वह इस मामले में नंबर 1 बल्लेबाज है I लेकिन आज के इस लेख में हम आपको उस बल्लेबाज के बारे में बताने जा रहे है जो आने वाले समय में रोहित शर्मा के सर्वाधिक टी20 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकता है I
google
दोस्तों हम बात कर रहे है ऑस्ट्रलिया के धाकड़ सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच के बारे में, जिन्होंने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 में 25 गेंदों में 37 रन की तूफानी पारी खेली थी I इस मैच में उन्होंने 3 छक्के भी लगाए I
google
आरोन फिंच ने अपने टी20 करियर में अब तक 55 मैच खेले है और 85 छक्के लगाए है I जिस अंदाज से फिंच अपने छक्कों की संख्या बढ़ा रहे है, उसे देखकर यह कहा जा सकता है कि आने वाले समय में रोहित शर्मा को पीछे छोड़कर टी20 क्रिकेट के नए सिक्सर किंग बन जायेंगे



